नीमच। शहर के पुराना धोबी मोहल्ला नीमच कैंट निवासी हाजी सिराजुद्दीन का शुक्रवार सुबह 10:30 बजे इंतकाल हो गया। वे लगभग 86 वर्ष के थे और ओपियम फैक्ट्री से सेवानिवृत्त थे । परिवार से मिली जानकारी के अनुसार, वे मुन्ना भाई ऑटो वाले और मुन्ना भाई बैटरी वाले के वालिद तथा दानिश, रिज़वान और मोंटी के दादा थे। उनके इंतकाल की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
बताया गया है कि मय्यत शाम बजे 4 उनके निवास पुराना धोबी मोहल्ला छावनी से उठाई गई। जनाज़े की नमाज़ जामा मस्जिद कैंट में अदा कर महू रोड स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे ख़ाक़ किया गया। जिनके तीजे की फातेहा ईशा की नमाज़ के बाद होगी।