Home Politics भूरा कुरैशी बने राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी

भूरा कुरैशी बने राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी

0
भूरा कुरैशी बने राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच के मध्यप्रदेश प्रदेश प्रभारी

नीमच। राष्ट्रीय मानव अधिकार मंच ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए भूरा कुरैशी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नौशाद खान ने उन्हें प्रदेश प्रभारी के साथ-साथ नीमच जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
नियुक्ति के बाद भूरा कुरैशी ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उस विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे पूरी निष्ठा से सहयोग देंगे।
नई जिम्मेदारी मिलने पर समाजजनों ने भूरा कुरैशी का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि इकराम कुरैशी, शेख सय्यद मुगल पठान बिरादर के जिलाध्यक्ष हाजी जाहिद खान, राजू पठान (टायर वाले), नवाब कुरैशी, पप्पू कुरैशी सहित समाजजन व मित्रगण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here