Home Local 7 माह से वेतन न मिलने पर चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन,केंद्रीय बजट की प्रक्रिया जलाई

7 माह से वेतन न मिलने पर चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन,केंद्रीय बजट की प्रक्रिया जलाई

0
7 माह से वेतन न मिलने पर चिकित्सा अधिकारी को दिया ज्ञापन,केंद्रीय बजट की प्रक्रिया जलाई

नीमच। दिनांक 4 फरवरी 2026 को जारी एक प्रेस नोट में आशा एवं आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन सीटू की जिला अध्यक्ष कृष्णा कांटे, महासचिव रेखा व्यास, उपाध्यक्ष कांता अहीर ने बताया कि आशा कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक को जुलाई 2025 से वेतन नहीं दिया जा रहा है। बीच में केवल दो माह वेतन मिला उसके बाद वेतन नहीं मिलने के कारण आज मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी श्री दिनेश प्रसाद को आशा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन में बताया गया है कि आशाओं को वेतन न मिलने से बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तथा दैनिक जरूरत की समस्या भी आ रही है। अतः प्रत्येक माह की 5तारीख तक वेतन दिया जाना चाहिए। ज्ञापन का वचन रेखा आर्य ने किया।इसके पश्चात आशा कर्मियों ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट का विरोध किया। आशा एवं पर्यवेक्षकको का वेतन बढ़ाने संबंधी बजट में कोई प्रावधान नहीं रखे गए हैं। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षाओं से वंचित आशा कर्मीयों के लिए कोई प्रावधान नहीं रखा गया है। बजट योजना कर्मियों का विरोधी है। स्वास्थ्य से कई जूड़ी कई योजनाओं का निजीकरण किया जा रहा है। इसका विरोध करते हुए जिला चिकित्सालय के बाहर बजट की प्रतियां जलाई गई। इस अवसर पर सीटू के प्रदेश सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर, जिला महासचिव सुनील शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष मुकेश नागदा, जिला कार्यकारी महासचिव पंकज नागदा, पदमा चौहान, शिवकन्या पाटीदार, दीपा यादव, शालिनी जयंत, प्रेम शुक्ला, अनीता गर्ग, संगीता चौधरी ,सुनीता धाकड़, भावना आर्य, रेखा शर्मा, हेम कुअर, चंदा नागदा सहित कई आशा पर्यवेक्षक एवं कार्यकर्ता मौजूद थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here