Home Religious शेख सैयद मुगल पठान कमेटी का तीसरा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को आयोजित होगा

शेख सैयद मुगल पठान कमेटी का तीसरा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को आयोजित होगा

0
शेख सैयद मुगल पठान कमेटी का तीसरा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 5 अप्रैल को आयोजित होगा

टाउन हॉल में होगा आयोजन, 11 जोड़ों का कराया जाएगा सामूहिक निकाह

डेस्क | टीएलई न्यूज़। नीमच

शहर में शेख सैयद मुगल पठान जिला कमेटी के तत्वाधान में 5 अप्रैल को निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस दौरान 11 जोड़ों का सामूहिक निकाह संपन्न कराया जाएगा।
जिलाध्यक्ष हाजी जाहिद खान ने जानकारी देते हुए बताया कि कमेटी द्वारा यह तीसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम शहर के टाउन हॉल में सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जहां पंजीकृत 11 जोड़ों का निकाह कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि समाज का पहला सामूहिक विवाह सम्मेलन वर्ष 2010 में फिरोज पठान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ था, जबकि दूसरा सम्मेलन 12 अक्टूबर 2025 को जिला कमेटी के तत्वाधान में संपन्न हुआ। इसी क्रम में अब तीसरा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।
इस बार आयोजन को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है और दूल्हा-दुल्हन पक्ष से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। सम्मेलन में आम मुस्लिम समाज के 11 जोड़ों का पंजीयन किया गया है।
समिति द्वारा आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और समाजजन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं
।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here