टीएलई डेस्क। नीमच।
नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार, 6 मार्च को सुबह 11:30 बजे बंगला नंबर 60 स्थित पुरानी नगर पालिका के परिषद हाल में आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बजट पर चर्चा के बाद उसे पारित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस संबंध में नगर पालिका के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।