नीमच,जावद,चचोर और पड़दा की मस्जिद कमेटियों को मिले जिम्मेदारों का स्वागत किया गया
नीमच। जिला वक्फ कमेटी द्वारा जिले की विभिन्न मस्जिद कमेटियों में नई नियुक्तियां करते हुए कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। नियुक्तियों के बाद समाजजनों और पदाधिकारियों ने नव नियुक्त अध्यक्षों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
जिला वक्फ कमेटी ने नीमच शहर के मुजाविर मोहल्ला स्थित वक्फ मस्जिद अहमद शाह कमेटी के अध्यक्ष पद पर मोबीन खान पिता अहमद शाह को नियुक्त किया है। वहीं स्टेशन रोड स्थित कलदरी मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी चुन्नू भाई पिता नूर मोहम्मद को सौंपी गई।
इसके अलावा वक्फ मस्जिद चचोर में सद्दाम हुसैन पिता अल्ताफ हुसैन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। हुसैनी मस्जिद मुसाफिर खाना जावद के अध्यक्ष पद पर फिरोज हुसैन पिता ख्वाजा हुसैन को जिम्मेदारी दी गई। वहीं पडदा स्थित मस्जिद ख्वाजा पीर मोमनान कमेटी के अध्यक्ष पद पर यूनूस पिता जमालुद्दीन की नियुक्ति की गई। इस दौरान जिला वक्फ अध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, शहबाज शेख, नय्यर पठान, हाजी हनीफ सहित अन्य पदाधिकारी और समाजजन मौजूद रहे। सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों से समाजहित और धार्मिक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने की अपेक्षा जताई। जानकारी मो. शकील कुरैशी द्वारा दी गई।