नीमच निवासी जहांगीर हुसैन और उनकी पत्नी उमराह के पवित्र सफर के लिए मक्का-मदीना रवाना हो रहे हैं। इस पवित्र यात्रा को लेकर समाजजनों में खुशी और उत्साह का माहौल है।
यात्रा पर रवानगी से पहले समाज के लोगों और शुभचिंतकों ने जहांगीर हुसैन एवं उनकी पत्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें इस यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके सकुशल यात्रा के लिए दुआ की गई।
इस अवसर पर नवाब कुरैशी,राजू पठान सहित समाजजन मौजूद रहे।