Home Local सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने संभाली संगठन की कमान, AIACHO नीमच की नई कार्यकारिणी गठित,प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ गठन, ब्लॉक स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने संभाली संगठन की कमान, AIACHO नीमच की नई कार्यकारिणी गठित,प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ गठन, ब्लॉक स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय

0
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने संभाली संगठन की कमान, AIACHO नीमच की नई कार्यकारिणी गठित,प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से हुआ गठन, ब्लॉक स्तर पर भी नई जिम्मेदारियां तय

नीमच। ज़िले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (CHO) का वार्षिक मिलन समारोह 4 अक्टूबर को आयोजित हुआ। इसमें AIACHO की प्रदेश कार्यकारिणी के कोषाध्यक्ष अशोक धाकड़ और महामंत्री हेमंत रावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह के दौरान सभी CHO की सर्वसम्मति से AIACHO की जिला नीमच इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नई कार्यकारिणी में डॉ. रितेश सोनी को जिला अध्यक्ष और डॉ. सुनील पाटीदार को सह अध्यक्ष बनाया गया। जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी योगेंद्र कुमावत, जितेंद्र परमार और गुलिस्ता परवीन को दी गई। वहीं सुमन मालवीय को जिला कोषाध्यक्ष, दिलीप बैरागी को जिला सचिव और भेरूलाल धाकड़ को जिला सह सचिव मनोनीत किया गया।

संगठन की गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी पिंकेश परिहार और ललित शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई।

ब्लॉक स्तर पर भी नई टीम

मनासा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी उमेश आर्य और उपाध्यक्ष का दायित्व जलज निर्वाण को सौंपा गया। पालसोडा ब्लॉक अध्यक्ष दिव्या धाकड़ और उपाध्यक्ष राहुल आर्य बनाए गए। वहीं जावद ब्लॉक अध्यक्ष ममता चावड़ा और उपाध्यक्ष हेमलता धाकड़ को मनोनीत किया गया।

समारोह में जिला नीमच AIACHO की पूर्व कोषाध्यक्ष और सक्रिय कार्यकर्ता रीना बैरागी का भी स्वागत किया गया। उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी की कोर टीम में शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में जिले के सभी CHO ने प्रदेश कार्यकारिणी से आए अतिथियों को सप्रेम भेंट प्रदान कर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here