Home Local बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में अपूर्ण जानकारी देने पर आपत्ति,जानकारी आविष्कृत होने से देना संभव नहीं” कहकर सूचना से इनकार उचित नहीं : हारून रशीद

बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में अपूर्ण जानकारी देने पर आपत्ति,जानकारी आविष्कृत होने से देना संभव नहीं” कहकर सूचना से इनकार उचित नहीं : हारून रशीद

0
बंगला नंबर 60 की भूमि संबंधी आरटीआई में अपूर्ण जानकारी देने पर आपत्ति,जानकारी आविष्कृत होने से देना संभव नहीं” कहकर सूचना से इनकार उचित नहीं : हारून रशीद

नीमच। नीमच नगरपालिका परिषद में बंगला नंबर 60 की भूमि से संबंधित पांच बिंदुओं पर सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत लोक सूचना अधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर अभिलेखीय जानकारी मांगी गई थी। निर्धारित अवधि में पूर्ण एवं स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराने के स्थान पर लोक सूचना अधिकारी द्वारा 30 दिवस बाद दिया गया जवाब अपूर्ण एवं असंतोषजनक है।

सूचना अधिकार कार्यकर्ता हारून रशीद ने कहा कि लोक सूचना अधिकारी द्वारा यह तर्क दिया गया है कि मांगी गई जानकारी “आविष्कृत होने से दी जाना संभव नहीं है।” जबकि आरटीआई आवेदन में उपलब्ध सरकारी अभिलेखों एवं रिकॉर्ड से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। यदि किसी बिंदु की सूचना नगरपालिका के अभिलेखों में उपलब्ध नहीं है, तो लोक सूचना अधिकारी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि संबंधित सूचना किस अभिलेख में उपलब्ध नहीं है अथवा नगरपालिका के पास वह रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है।

हारून रशीद ने कहा कि केवल “जानकारी आविष्कृत होने से देना संभव नहीं है” कह देना पर्याप्त नहीं है। यदि किसी सूचना को देने से इनकार किया जाता है तो सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत लागू वैधानिक आधार स्पष्ट किया जाना चाहिए। विशेष रूप से यह बताया जाना चाहिए कि मांगी गई सूचना किस कारण उपलब्ध नहीं कराई जा सकती और क्या वह अधिनियम की किसी अपवादात्मक धारा के अंतर्गत आती है।

उन्होंने कहा कि बंगला नंबर 60 की भूमि लोक महत्व से जुड़ा विषय है, इसलिए नगरपालिका के पास उपलब्ध संबंधित प्रस्ताव, आदेश, भूमि अभिलेख, स्वामित्व/आवंटन संबंधी रिकॉर्ड एवं अन्य दस्तावेजों की स्पष्ट और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध कराना पारदर्शिता की दृष्टि से आवश्यक है।

हारून रशीद ने कहा कि सूचना का अधिकार नागरिकों को शासन एवं सार्वजनिक संस्थाओं के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण वैधानिक माध्यम है। मांगी गई सूचना उपलब्ध होने के बावजूद उसे स्पष्ट आधार के बिना रोकना या अपूर्ण जवाब देना आरटीआई अधिनियम की भावना के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि यदि लोक सूचना अधिकारी के जवाब से संतुष्टि नहीं है सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत प्रथम अपील प्रस्तुत कर पूर्ण एवं बिंदुवार सूचना उपलब्ध कराने की मांग करेंगे। साथ ही अपीलीय अधिकारी से अनुरोध किया जाएगा कि लोक सूचना अधिकारी द्वारा दिए गए जवाब की वैधानिकता की जांच कर आवेदक को उपलब्ध अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां एवं प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट सूचना उपलब्ध कराई जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here