नीमच।(मोइन शेख)। आम चुनाव को लेकर स्थिति बड़ी पेचीदा बनी हुई है। नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 से अब तक 3 लोगों ने अपना नामांकन फॉर्म वापस ले लिया है। जिसमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हयात खान निर्दलीय उम्मीदवार मुशीर खान और एसडीपीआई के एक उम्मीदवार इमरान हुसैन का नाम शामिल है। गौरतलब है कि इस वार्ड से कई प्रत्याशी चुनावी रण में अपनी किस्मत आज़माने खड़े हुए थे। लेकिन समझाइश के बाद कई लोगों ने अपना नाम वापस ले लिया है। इस वार्ड के चुनावी समीकरण अब कांग्रेस के पक्ष में बनते नज़र आ रहे हैं। प्रत्याशी प्रकाश गोलू मोटवानी की एकतरफा लहर इस वार्ड में चल रही है। जिसके चलते उनकी जीत के आसार भीपक्के नजर आ रहे हैं। कई सालों के बाद इस वार्ड पर कांग्रेस का कब्ज़ा हो सकता है।