नाम वापसी का सिलसिला थम चुका है। गुरुवार से चुनावी प्रचार का आगाज़ होगा, इधर एआईएमआईएम पार्टी से ताल्लुक़ रखने वाले निर्दलीय उम्मीदवार ने अपना समर्थन एसडीपीआई को दे दिया है…
नीमच। आम चुनाव में बुधवार को नामांकन वापस लेने का आखरी दिन था। इस दौरान कई उम्मीदवारों ने अपना फॉर्म वापस लिया,तो कई चुनावी रण में अपनी किस्मत आज़मा रहे हैं। इधर वार्ड नंबर 13 से बड़ी खबर सामने आई है। यहां निर्दलीय चुनाव लड़ रहे एआईएमआईएम पार्टी के ज़िलाध्यक्ष मोहम्मद अशफाक निज़ामी ने अपना समर्थन एसडीपीआई पार्टी के उम्मीदवार शमशाद अली को दिया है।
गौरतलब है कि वार्ड नंबर 13 से कई लोग चुनावी मैदान में उतरे हैं। जिसमें मोहम्मद अशफ़ाक निज़ामी का नाम भी शुमार है। ऐसे में उन्होंने आपसी सलाह मशवरे और समझाइश पर अपना समर्थन एसडीपीआई के उम्मीदवार को दे दिया है। जिसके बाद एसडीपीआई ने भी उनको आभार व्यक्त किया है।