Home Politics वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश मोटवानी के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश मोटवानी के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

0
वार्ड नंबर 26 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश मोटवानी के समर्थन में निर्दलीय उम्मीदवार ने नामांकन लिया वापस

नीमच। आम चुनाव को लेकर खींचतान जारी है। 40 वार्डो से भाजपा,कांग्रेस,आप सभी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। जिसमें कुछ निर्दलीय उम्मीवारों ने भी अपना नामांकन दाख़िल करवाया था,लेकिन आज वार्ड क्रमांक 26 से आप के अधिकृत प्रत्याशी हयात खान और समाज सेवी मुशीर खान रेती वाले ने कांग्रेस के समर्थन में अपना अपना नामांकन वापस ले लिया है। उल्लेखनीय है कि बीते दिन आप उम्मीदवार हयात खान ने कांग्रेस के समर्थन में नामांकन वापस लिया था। जिसके बाद बुधवार को अंतिम दिन मुशीर खान रेती वालों ने अपना फॉर्म वापस ले लिया है। साथ ही प्रकाश गोलू मोटवानी को अपना समर्थन दिया है। वार्ड क्रमांक 26 की तो पिछले 40.45 सालो से यहां कांग्रेस का एक भी उम्मीदवार विजय नहीं हुआ है पर अबकी बार जो माहौल और जो चर्चा आ रही है वार्ड में कांग्रेस की जीत निश्चित दिख रही हे । वही अब देखा जाए तो वार्ड क्रमांक 26 के उम्मीदवार मैदान में है कांग्रेस से प्रकाश गोलू मोटवानी और भाजपा से मनोहर मोटवानी हे वही एक और बात करी जाए कांग्रेस से प्रकाश गोलू मोटवानी के ऊपर समाज के अध्यक्ष मनहोर अर्ज़नानी का भरपूर आशीर्वाद हे ओर यह नवयुवक हे और अपने वार्ड में सक्रिय भी है और वही दूसरी ओर देख जाए तो भाजपा से मनोहर मोटवानी है जो कि पूर्व में उन्होंने कांग्रेस में अपनी पहचान रखी थी और उसके बाद वह कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए जिससे उनके वार्ड में उनके लिया खिलाफत है और इन सब से तुलना की जाए तो अभी प्रकाश गोलू मोटवानी का पलड़ा भारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here