आम चुनाव में अब नामांकन विड्राल का दौर शुरू हो गया है। आपसी समन्वय से फॉर्म वापस लिए जा रहे हैं। शहर के वार्ड नंबर 26 से आप पार्टी के उम्मीदवार ने भी अपना नामांकन फार्म उठा लिया है। प्रत्याशी का कहना है कि उन्होंने ऐसा उनके परिवार के दबाव में किया है….
नीमच। नगर पालिका चुनाव को लेकर बड़ा दिलचस्प माहौल शहर में बना हुआ है। नामांकन वापस लेने का सिलसिला जारी है। आपसी समन्वय और बड़े नेताओं की हिदायत के बाद कई प्रत्याशी नामांकन विड्राल करने के फैसले ले रहे हैं। मंगलवार को वार्ड नंबर 26 से ‘आप’ प्रत्याशी ने अपना फॉर्म वापस ले लिया है। जानकारी के मुताबिक आप पार्टी से अधिकृत उम्मीदवार मोहम्मद हयात खान ने यह कदम उठाया है। जिसके पीछे उन्होंने पारिवारिक दबाव को मुख्य कारण बताया है। वहीं जो जानकारियां सामने आ रही है, उसके मुताबिक हयात खान का परिवार कांग्रेसी विचारधारा से जुड़ा है। जिसके चलते उन्होंने अपना नामांकन वापस लिया है। साथ ही उनके परिवार ने कांग्रेस का साथ निभाने का वादा किया है। उल्लेखनीय है कि इस वार्ड से कांग्रेस ने अपना मजबूत उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने समाजसेवी प्रकाश ‘गोलू’ मोटवानी को अपना चेहरा बनाया है। ऐसे में कांग्रेस की जीत के समीकरण भी साफ बनते नजर आ रहे हैं।