मंदसौर के वार्ड नंबर 25 में बड़ा दिलचस्प मुक़ाबला देखा जा सकेगा.इस वार्ड से बुआ-भतीजे के दरमियान सीधी टक्कर है। इसके अलावा वार्ड से 3 अन्य निर्दलीय उम्मीदवार भी हैं,जो बुआ जी के वोट बैंक को डिस्टर्ब कर सकते हैं…….
मंदसौर।(शादाब हुसैन)। आम चुनाव में शहर का वार्ड नंबर 25 ख़ास बना हुआ है। इस वार्ड से कांग्रेसी बुआ के सामने भतीजा निर्दलीय प्रत्याशी है। साथ ही वार्ड से तीन अन्य निर्दलीय और एक भाजपाई उम्मीदवार भी चुनावी रण में उतरे हैं। इधर भतीजे के नामांकन के बाद मनाने का दौर शुरू हो चुका है। परिवार के बुजुर्गों का सहारा लेकर उम्मीदवार को समझाइश दी जा रही है।
गौरतलब है कि मंदसौर के वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस के टिकट पर रफत पयामी खड़ी हुई हैं। वहीं उनके भतीजे अरशद दानियाल ने भी बुआ के आगे चुनावी कुंभ में डुबकी लगाने का प्रण किया है। इस वार्ड से ताज़ीमुद्दीन,लक्ष्मी और अब्दुल शकील निर्दलीय उम्मीदवार हैं। जबकि संजय जैन भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।
खबरों की बात करें तो अरशद दानियाल के चुनावी नामांकन के बाद से मुसलसल उम्मीदवार के मान-मनुहार का सिलसिला शुरू हो चुका है। वार्ड से सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक़ परिवार के बड़े- बुज़ुर्ग बुआ से नाराज़ भतीजे को मनाने में लगे हैं, लेकिन खफा भतीजा चुनाव लड़ने पर अड़ा हुआ है। ऐसे माहौल में भाजपा की जीत के समीकरण साफ नज़र आ रहे हैं। फिलहाल मनाने की जद्दोजहद जारी है। अब देखना यह है कि इस पारिवारिक संग्राम में किसकी जीत और किसकी हार होती है।