Home Local रेड क्रॉस नीमच में दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए विशेष शिविर कल

रेड क्रॉस नीमच में दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए विशेष शिविर कल

0

द लाइव एक्सप्रेस।नीमच।

‘संकल्प से समाधान’ अभियान के अंतर्गत सोमवार, 23 फरवरी को नीमच नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत दिव्यांग हितग्राहियों के लिए विशेष दिव्यांग प्रमाण-पत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रेड क्रॉस भवन, जिला चिकित्सालय नीमच में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा।
शिविर में सभी प्रकार की दिव्यांगताओं की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच कर त्वरित पहचान की जाएगी तथा पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। नगर पालिका क्षेत्र में निवासरत दिव्यांगजन इस शिविर का लाभ ले सकेंगे।
नगर पालिका नीमच के कार्यालय अधीक्षक कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि शिविर में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच कर प्रमाण-पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने दिव्यांग हितग्राहियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जांच कराने और प्रमाण-पत्र प्राप्त करने का आग्रह किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here