मंदसौर।विगत दिनों हुई लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला कर दिया था, जिसमें मंदसौर शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे । लूट के आरोपी ने श्री सोनी पर चाकू से प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था। जिसकी वजह से श्री सोनी के 15 टांके आये थे । श्री सोनी को उपचार के लिए मंदसौर हॉस्पिटल ले जाया गया जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। श्री सोनी अपनी दबंगता के लिए जाने जाते हैं ।
पहले भी कई बार वह अपनी जान पर खेलकर आरोपियों को पकड़ने में सफल रहे हैं। इलाज के बाद सकुशल स्वस्थ होकर श्री सोनी ने शहर कोतवाली में पुनः चार्ज ले लिया है, और पहले की अपेक्षा ज्यादा मुस्तैदी से जन सेवा में डट गए हैं। पुनः शहर कोतवाली पहुँचने पर अमित सोनी का मुस्लिम यूथ फाउंडेशन द्वारा सम्मान किया गया।इस अवसर पे मुस्लिम यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष मज़हर खान, समाज सेवी परवेज़ ख़ान, ब्लड डोनेट विंग मंदसौर ज़िला प्रभारी मोइन खान, फाउंडेशन के सदस्य एहसान मेव, इरफान मंसूरी, शकील कुरैशी, खाजू मंसूरी, आरिफ अगवान, अतीक खान, लियाकत कुरैशी, समीर पठान, मोइन छिपा, फरहान छीपा, खालिक शेख, आवेश खान, शाहरुख मेव, हनीफ शाह, साबिर नीलगर, अल्ताफ पठान, विनोद प्रजापत, सलमान मेव, युनुस खान, अफसर बागवान व अन्य समाज सेवी, वरिष्ठजन उपस्थित रहे।