Home Religious तिरंगे के साथ आज निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

तिरंगे के साथ आज निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

0
तिरंगे के साथ आज निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा

नीमच। देश की शान तिरंगे के साथ भव्य कावड़ यात्रा आज रविवार को निकलेगी। कावड़ यात्रा का आयोजन सीमावर्ती ग्राम खेरमालिया (राज.) के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा। यात्रा समिति के पंडित चेतन शर्मा, कमल जोशी व पंडित जानकीलाल शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की शुरुआत गांव के बालाजी मंदिर से रविवार सुबह 10 बजे से होगी जो सात किलोमीटर दूर ग्राम रेवड़ा स्थित प्रसिद्ध रेवड़ा महादेव मंदिर पंहुचेगी। सभी कावड़िये शुद्ध जल लेकर डीजे और ढोल की धुन पर नाचते-थिरकते यात्रा में शामिल होंगे। कावड़ यात्रा का रास्ते में जगह-जगह धर्मप्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत भी किया जाएगा। इसमें मुख्य आकर्षण बड़ा तिरंगा झंडा, स्वांगधारी, तिलक संस्कार, भगवान महादेव का महाअभिषेक व महाआरती के सात फलाहार प्रसादी रहेंगे। समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में महिलाएं व युवतियां भी पूरी आस्था के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। सावन मास में ग्रामीणों द्वारा यह पहली कावड़ यात्रा है जो अब परंपरा अनुसार प्रतिवर्ष निकाली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here