मंदसौर। जे.के.पब्लिक स्कूल सीतामऊ द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान का ऐलान किया है। जिस के तहत विद्यालीन छात्रों ने जन चेतना रैली निकाली.इस दौरान छात्रों से सभी को अपने निवास पर तिरंगा फैराने के लिए प्रेरित किया। रैली का आगाज़ नगर पालिका से हुआ जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची। जहां रैली का समापन हुआ। इस मौके पर तहसीलदार बी.नागूलाल सहित शासकीय व अशासकीय अध्यापक मौजूद रहे।