नीमच| मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी मध्यप्रदेश द्वारा काज़ियात कमेटी का प्रदेश में विस्तार करते सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब (सदस्य, मध्यप्रदेश राज्य सर्व शिक्षा अभियान मिशन समिति) की अनुशंसा एवं सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी प्रदेश विधिक सलाहकार तकमील नासिर (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया तथा मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय) की सहमति से सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी प्रदेश अध्यक्ष काज़ी सैयद अनस अली चिश्ती द्वारा सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी ज़िला नीमच की ज़िला कमेटी का गठन किया गया।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी, नीमच की 11 सदस्यीय ज़िला कमेटी में मोहम्मद यूनुस अध्यक्ष, हारून रशीद कुरैशी उपाध्यक्ष, मुफ्ती मोहम्मद तौसीफ सचिव, नदीम कुरैशी सह सचिव, मोहम्मद इसहाक कोषाध्यक्ष, काज़ी सैयद आदिल सदस्य, हाफिज़ अमजद अली सदस्य, भूरा मुंशी सदस्य, एडवोकेट मोहम्मद शादाब सदस्य, शमशाद अली सदस्य एवं अब्दुल गफ्फार को सदस्य नियुक्त किया गया है।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी नीमच की इस नियुक्ति पर काज़ियात कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्यारे साहब ने कहा की कमेटी के कार्यक्षेत्र को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में क्रियान्वित करने के साथ-साथ मुस्लिम समाज के काज़ियात से संबंधित कार्यों के लिये नर्मदापुरम, शहडोल, मण्डला एवं नीमच ज़िला स्तर पर भी प्रदेश से जुड़े लोगों की समस्याओं के समाधान तेज़ी से होंगें।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट तकमील नासिर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों को सहयोग उपलब्ध कराना, धार्मिक एवं सामाजिक मामलों में व्यवस्थित मार्गदर्शन देना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी ज़िला नीमच की नियुक्ति पर ज़िला अध्यक्ष मोहम्मद यूनुस ने बताया कि कमेटी का उद्देश्य मुस्लिम समाज के जरूरतमंद, गरीब, अनाथ एवं दिव्यांग लोगों के कल्याण के लिए कार्य करना है। इसके तहत सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने, पात्र परिवारों को मुख्यमंत्री कन्यादान योजना सहित शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा अल्पसंख्यक समाज से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों में सहयोग करने की व्यवस्था की जाएगी।
ज़िला उपाध्यक्ष हारून रशीद कुरैशी (पूर्व पार्षद) ने बताया कि हज यात्रा पर जाने वाले हाजियों की सुविधा के लिए हज ट्रेनिंग कैंप आयोजित करने सहित समाजहित से जुड़े विभिन्न कार्य भी कमेटी के माध्यम से किए जाएंगे इसके अलावा उर्दू, अरबी एवं फारसी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज तथा मुस्लिम पिछड़ा वर्ग की जाति आदि के प्रमाण-पत्र शासन के नियमानुसार बनवाने में सहयोग किया जाएगा। कमेटी द्वारा मध्य प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में क़ाज़ियों के प्रशिक्षण, चयन एवं नियुक्ति की प्रक्रिया को व्यवस्थित करने तथा निकाह संपन्न कराने के लिए नियमानुसार अधिकृत व्यवस्था विकसित करने का भी उद्देश्य रखा गया है।
इसके अलावा ज़िला सदस्य काज़ी सैयद आदिल (शहर काज़ी, जावद) के बताया कि कमेटी इस्लामी धार्मिक मामलों में मुस्लिम पर्सनल लॉ के अनुरूप मार्गदर्शन के लिए कुरआन एवं हदीस की रोशनी में धार्मिक प्रश्नों के जवाब देने हेतु मुफ्ती एवं इस्लामी विद्वानों का मनोनयन भी करेगी। साथ ही परंपरागत इस्लामी त्योहारों की चांद की तारीखों का शरीयत के अनुसार ऐलान करने की व्यवस्था में भी सहयोग किया जाएगा।
सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी नीमच की ज़िला कमेटी मनोनीत किये जाने पर सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी नर्मदापुरम अध्यक्ष सैयद अमजद हुसैन, उपाध्यक्ष सलीम खान, सचिव मोहम्मद जुनैद ताजी, सह सचिव सादिक खान, के साथ-साथ सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी शहडोल अध्यक्ष हाफिज़ ज़ाहिद हुसैन अशरफी, उपाध्यक्ष अमजद खान, सचिव मोहम्मद अकील खान, के अलावा सुन्नी मुस्लिम काज़ियात कमेटी मण्डला अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार कुरैशी, उपाध्यक्ष दिल फिरोज़ कुरैशी, सचिव सैफुल खान, नीमच के मुस्लिम समाज आदि ने बधाई प्रेषित की।