Home Local हर घर तिरंगा अभियान-एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली जन चेतना रैली,तिरंगा फैराने के सबसे की अपील

हर घर तिरंगा अभियान-एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली जन चेतना रैली,तिरंगा फैराने के सबसे की अपील

0
हर घर तिरंगा अभियान-एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स ने निकाली जन चेतना रैली,तिरंगा फैराने के सबसे की अपील

नीमच। स्वामी विवेकानंद शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स,एनएसएस कैडेट्स द्वारा रैली का आयोजन किया गया। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को लेकर अनेक आयोजन किए जा रहे हैं।हर घर तिरंगा अभियान के तहत शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच के एनसीसी और एनएसएस कैडेट्स ने एक जन चेतना रैली निकाली।रैली में(CATC) शिविर में आए हुए विभिन्न महाविद्यालयों के एनसीसी कैडेट्स ने हिस्सा लिया। जिसका आगाज़ शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से हुआ। जो शहर के फ़व्वारा चौक होते हुए सरदार पटेल चौराहा पर संपन्न हुई। इस दौरान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य वी.के.जैन कार्यक्रम नोडल प्रभारी अर्चना पांचोली महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा,एनएसएस प्रभारी राजेंद्र सिंह सोलंकी,प्रो.प्रशांत मिश्रा, प्रो. गिरीराज शर्मा, मेजर प्रदीप यादव सहित एनसीसी यूनिट के अधिकारी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here