Home Local जाजू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया ।

जाजू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया ।

0
जाजू कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया ।

नीमच। 24 सितंबर 2022 राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस महाविद्यालय में मनाया गया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितंबर 1969 को की गई थी जिसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं के व्यक्तित्व व चरित्र के विकास के साथ-साथ राष्ट्रीय सेवा के लिए उन्हें जागरूक करना है इस संघ संगठन की स्थापना की बात आजादी पूर्व से दिवगंत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से चल रही थी इसे अंतिम रूप सन 1969 ई. में दिया गया और स्वामी विवेकानंद जी को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रेरणा पुरुष कहा जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन व विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पणएवं दीप प्रज्वलन कर किया गया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एन.के डबकरा द्वारा स्वयं सेविकाओं को मार्गदर्शन दिया गया। एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठन डॉ. एम.एस सलूजा एवं डॉ.साधना सेवक द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना में प्रवेश स्वयं सेविकाओं को बताया गया कि वह शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा कर अपने व्यक्तित्व को निखार सकती है इसी के साथ वह सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शिविरों के बारे में जानकारी देकर सभी स्वयं सेविकाओं को लाभान्वित किया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मोनिका चौहान द्वारा किया गया।सरस्वती वंदना कु.पायल कु.भारती द्वारा एवं राष्ट्रीय सेवा योजना लक्ष्य गीत की प्रस्तुति सीमा शर्मा ,श्रुति सोलंकी ,पायल परमार द्वारा दी की गई। स्वयंसेविका रितु पुनर द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना से संबंधित अनुशासन इसके महत्व को बताया गया वअंत में सीमा शर्मा द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. अलकेश जायसवाल , प्रो.संजय बिजोलिया व अमृता सोनी एवं एवं स्वयंसेविका उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here