Home Politics पुलिस और जिला चिकित्सालय की लापरवाही उजागर,परिजन होते रहे पीएम के लिए परेशान

पुलिस और जिला चिकित्सालय की लापरवाही उजागर,परिजन होते रहे पीएम के लिए परेशान

0
पुलिस और जिला चिकित्सालय की लापरवाही उजागर,परिजन होते रहे पीएम के लिए परेशान

मंदसौर। सडक दुर्घटना में मृत्यु एवं अन्य मार्मिक मामलो में भी जिला चिकित्सालय एवं पुलिस की लापरवाही एवं गैर मानवता वादी रवैया लगातार अपनाया जा रहा है। विगत रात्री को ग्राम बाजखेडी के निकट संजय पिता शांतिलाल अहीवार निवासी नरसिंहपुरा की सडक दुर्घटना में दूखतः मौत हो गयी थी। परिजन सुबह से पोस्टमाटम की प्रतिक्षा में जिला चिकित्सालय में परेशान होते रहे किन्तु पुलिस कागजी कार्यवाही में उलझी रही और डाॅक्टर पुलिस रिर्पोट नही आने का बहाना बनाकर परिजनो को परेशान करते रहे।

इस दौरान जिला चिकित्सालय में प्रति शनिवार कांग्रेसजनो द्वारा भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता विश्वास दुबे के माध्यम से जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी को मामले की जानकारी मिलने पर तत्काल शहर ब्लाॅक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ राघवेन्द्रसिंह तोमर एवं अन्य साथियो अल्पसंख्यक विभाग के वहीद जैदी, मंडलम अध्यक्ष दशरथसिंह राठौड एवं महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अनिता भदोरिया, घनश्याम चैहान मोजरी हाऊस पहुंच मामले की जानकारी ली।परिजनो एवं अहीरवार समाज द्वारा पुरा घटनाक्रम बताने के उपरांत डाॅ राघवेन्द्रसिंह तोमर द्वारा कार्यकारी सीविल सर्जन डाॅ पीपल एवं शहर कोतवाली टीआई अमित सोनी एवं नई आबादी टीआई जितेन्द्रसिंह सिसोदिया से मोबाईल पर चर्चा कर तत्काल पोस्टमाटम की कार्यवाही पुरी करने एवं पुलिस एवं जिला चिकित्सालय की लेटलतीफी पर नाराजगी जाहीर की। इसके उपरांत पुलिस और जिला चिकित्सालय प्रबंधन हरकत में आया और मृतक संजय अहीरवार का पीएम शुरू हुआ।

पुलिस और डाॅक्टरो का रवैया गैर मानवता वादीघटना की जानकारी मिलने के उपरांत मौके पर इलेक्ट्रानिक्स मिडीया से चर्चा करते हुये डाॅ राघवेन्द्रसिंह तोमर ने पुलिस और जिला चिकित्सालय के डाॅक्टरो की गैर मानवतावादी नीति पर रोष प्रकट किया। उन्होनें कहा कि रात्री की घटना के बाद सुबह तक परिजन परेशान होते रहे लेकिन पुलिस और डाॅक्टरो ने उदासीनता बरती।

ऐसे संवेदनशील मामलो में पुलिस को मानवतावादी रवैया अपना चाहिये।पुलिस और डाॅक्टरो में समन्वय के अभाव के कारण परिजन हुये परेशानजिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने मौके पर मिडीया से चर्चा करते हुये कहा कि रात्री को एक्सीडेंट की घटना के बाद सुबह तक पुलिस कागजी कार्यवाही करती रही। पुलिस द्वारा बयान लेने में देरी की और डाॅक्टरो ने तहरीर रिर्पोट नही मिलने का बहाना बनाते रहे। पुलिस और जिला चिकित्सालय प्रबंधन के बीच समन्वय नही होने के कारण परिजन परेशान हुये है। इस मामले में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग का रवैया बेहद खेदजनक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here