Home Politics भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया पंडित दीनदयाल जी का जन्मदिन

भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया पंडित दीनदयाल जी का जन्मदिन

0
भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा ने मनाया पंडित दीनदयाल जी का जन्मदिन

भाजपा दीनदयाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय सब्जी मंडी में पंडित दीनदयाल जी की तस्वीर पर पुष्पमाला अर्पित कर मंडल पदाधिकारियों द्वारा उनका जन्म दिवस मनाया गया।
साथी मंडल के अध्यक्ष अमजद पठान ने पंडित दीनदयाल जी के जन्म दिवस के अवसर पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल जी एक ऐसे दूर- दुष्टा व्यक्ति थे जिनके विचार आज भी भाजपा में उतने ही प्रारंभिक हैं जितने कि उनके समय में रहे थे। संघ के स्वयंसेवक से लेकर जन संघ के अध्यक्ष तक पंडित दीनदयाल जी का संपूर्ण जीवन देश की संस्कृति और देश हित के लिए समर्पित रहा है। पंडित दीनदयाल जी के विकास की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी वह पंक्ति में खड़े पहले व्यक्ति के समकक्ष लाना चाहते थे उनके इन्हीं सिद्धांतों पर चलकर आज भारतीय जनता पार्टी 11 करोड़ से भी अधिक सदस्यों के वटवृक्ष भाव मैं विधामान है।इस अवसर पर मंडल महामंत्री मोहम्मद रईस पटवा, उपाध्यक्ष जुल्फिकार गोल्डन, महामंत्री शकील कुरेशी, कार्यालय मंत्री इस्माइल खान, मीडिया प्रभारी जावेद कुरेशी, भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक दिनेश बनोधा, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता दयाल बोरीवाल एवं सभी सदस्यगण उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here