नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों तस्करो की धरपकड़ के संबंध मे निर्देश जारी किये गये है उक्त निर्देश के तारतम्य में श्रीमान अति ० पुलिस अधीक्षक नीमच श्री नवलसिंह सिसौदिया श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन श्री मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना जीरन पुलिस टीम के द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 24.06.24 को पुलिस थाना जीरन द्वारा हर्कियाखाल चौराहा पर वाहन चेकिंग के दौराने मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी विमल पिता नरेशचन्द्र धोबी उम्र 36 साल निवासी धानी वास जिला जालोन उत्तर प्रदेश के कब्जे से दो बेगो मे भरा 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी से उक्त डोडाचूरा के स्त्रोत के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है । जप्ती : – दो बैगो मे भरा 30 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 90,000 रूपये गिरफ्तार आरोपी : – विमल पिता नरेशचन्द्र धोबी उम्र 36 साल निवासी धानी वास जिला जालोन उत्तर प्रदेश उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन व टीम का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान रहा है ।