Home Crime 440 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता

440 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता

0
440 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार, जीरन पुलिस को मिली सफलता

पुलिस अधीक्षक जिला नीमच अंकित जायसवाल द्वारा अवैध मादक पदार्थों तस्करों की धरपकड के संबंध में निर्देश जारी किये गये है उक्त निर्देश के तारतम्य मे अति ० पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसौदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जीरन मनोज सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना जीरन पुलिस टीम के द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 440 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई । घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है दिनांक 26.06.24 को पुलिस थाना जीरन द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए हर्कियाखाल चौराहा पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बिना नम्बर की स्कार्पियो वाहन से आरोपी ललीत पिता किशनलाल देवासी उम्र 22 साल जाति रेबारी नि 0 ग्राम राईको की ढाणी निम्बाडा सोमेसर थाना एनलगढ जिला पाली राजस्थान के कब्जे वाली बिना नम्बर सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन से 22 प्लास्टिक के कट्टो में भरा कुल 440 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूर जप्त कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर उक्त डोडाचूरा के स्त्रोत व फरार सहअभियुक्त के संबंध में अनुसंधान किया जा रहा है । जप्ती : – 1- कुल 22 प्लास्टिक के कट्टो में भरा 440 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा किमती 44,00,0000 रूपये , 2 – एक बिना नम्बर की सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन किमती 15,00,000 रूपये गिरफ्तार आरोपी : – ललीत पिता किशनलाल देवासी उम्र 22 साल जाति रेबारी नि ० ग्राम राईको की ढाणी निम्बाडा सोमेसर थाना एनलगढ जिला पाली राजस्थान उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक मनोज सिंह जादौन थाना प्रभारी जीरन व टीम का सराहनीय व उल्लेखनीय योगदान रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here