Home Crime कैंट पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार,300 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा ज़प्त,एक तस्कर गिरफ्तार

कैंट पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार,300 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा ज़प्त,एक तस्कर गिरफ्तार

0
कैंट पुलिस का नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार,300 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा ज़प्त,एक तस्कर गिरफ्तार

नीमच। एसपी अंकित जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थ के धरपकड़ अभियान में एएसपी नवल सिंह सिसोदिया एवं सीएसपी अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नीमच कैंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में थाना नीमच केंट की टीम को 03 क्विंटल 40 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा मय पिकअप वाहन के 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 22.06.2024 को मुखबिर सुचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन क्र MP 44 ZC 4362 के चालक सुनील पिता बंशीलाल पंवार , निवासी चौथखेडा का अपने साथी राकेश के साथ मिलकर मालखेडा फंटा , भरभडिया फंटा , जावद फंटा होता हुआ अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा उक्त पिकअप में छिपाकर राजस्थान तरफ किसी तस्कर को देने जाने वाला है , जो उक्त पिकअप पर प्लास्टिक के खाली केरेट की कवरिंग की हुई है । अगर तुरंत नाकाबंदी की जावे तो सफलता मिल सकती है जिस पर से भरभडिया फंटे पर मय फोर्स के नाकाबंदी की गई , जो कुछ समय बाद मंदसौर तरफ से एक पिकअप वाहन आती दिखी जिस पर MP 44 ZC 4362 की नंबर प्लेट लगी थी , जो उक्त पिकअप चालक ने पुलिस नाकाबंदी को देख अपने वाहन की गति धिमी की तभी पिकअप चालक के पास बैठा व्यक्ति पिकअप से उतरकर भागा जिसका पिछा करते नही मिला बाद उक्त पिकअप चालक को पकड़ उसका नाम पता पुछते अपना नाम सुनील उर्फ नीरज पिता बंशीलाल पंवार , जाति बावरी , उम्र 30 साल , निवासी ग्राम चौथखेडा थाना नीमचसिटी का होना व अपने पास वाली सीट से भागे अपने साथी का नाम राकेश निवासी जनकपुरा का होना बताया । जिस पर उक्त पिकअप वाहन की तलाशी लेते उसमे 17 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टे मे कुल 03 क्विंटल 40 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा भरा मिला जिसे जप्त कर आरोपी सुनील को गिर 0 किया जाकर आरोपी सुनील व राकेश के विरूद्ध थाना नीमचकेंट पर अप . क्र 286/2024 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया । आरोपी का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की जा रही है । गिर . आरोपी – 1. सुनील उर्फ नीरज पिता बंशीलाल पंवार , जाति बावरी , उम्र 30 साल , निवासी ग्राम चौथखेडा , थाना नीमचसिटी । फरार आरोपी – राकेश निवासी जनकपुरा , चौकी सरवानिया महाराज , थाना जावद । जप्त मश्रुका – 03 क्विंटल 40 किलोग्राम डोडाचुरा व एक पिकअप वाहन नंबर MP 44 ZC 4362 उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच कैंट सौरभ शर्मा व थाना नीमच केंट टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here