Home Crime नीमच सिटी के ग्राम ढाबा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, 3 जिला अस्पताल में उपचाररत

नीमच सिटी के ग्राम ढाबा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, 3 जिला अस्पताल में उपचाररत

0
नीमच सिटी के ग्राम ढाबा में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट, 4 पर मामला दर्ज, 3 जिला अस्पताल में उपचाररत

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में तीन लोग घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। नीमच सिटी पुलिस ने 4 आरोपियों पर मुकदमा कायम किया है। मामले में पीड़ित प्रहलाद नायक ने बताया कि मेरे और मेरे पत्नी के बीच हमारी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर मेरी पत्नी ने अपने मायके से उसके भाई और उसकी पत्नी को बात खत्म करने के लिए बुलाया। लेकिन उसके भाई पर्वत सिंह और प्रेम सिंह ने हमारे घर पहुंचते ही विवाद खत्म कराने बजाएं मारपीट करना शुरू कर दी। दोनों भाइयों द्वारा मुझे और मेरे माता पिता के साथ गाली-गलौज की और साथ ही साईकिल की चेन और लोहे की रॉड से मारपीट की। जब मेरी दादी बीच-बचाव करने आई तो उनके साथ भी मारपीट की। जैसे मेरे पिता भंवरलाल जी के सिर व होठ पर चोट आई। और मेरे कंधे और जांघों के बीच चोट आई। बीच-बचाव करने आई मेरी दादी पानी बाई के साथ उसकी पत्नी ने लकड़ियों से मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज किया है लेकिन सभी आरोपी बाहर घूम रहे हैं। इस मामले में पीड़ित के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने सामान्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने पर्वत सिंह, प्रेम सिंह, शंभू सिंह, सीमा बाई, कंचन भाई और ललिता पर मारपीट करने के आरोप लगाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here