ग्राम पंचायत गिरदौड़ा के शासकीय स्कूल में एक मासूम बच्ची को मैडम ने ऐसी सजा दी कि उसकी तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद बालिका के परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया। बालिका ने बताया कि स्कूल में कुछ बच्चे धमाल कर रहे थे। जिसको लेकर माला मैडम ने मुझसे सौ बार उठक बैठक लगवाई। जिससे मेरे पांव सुन हो गए। जिससे चलने फिरने में भी नहीं आ रहा था। मेरी बड़ी बहन स्कूल से मुझे घर लेकर गई। जहां से मेरे पिताजी मुझे अस्पताल लेकर आए और इलाज कराया। लड़की के पिता राजेश उतारने का स्कूल खुले 15 दिन हो गए ऐसे में मैडम बच्चों को सख्त सजा दे रही है। सो उठक बैठक लगाने से मेरी बेटी की तबीयत बिगड़ गई। मेरी बेटी अब स्कूल जाने से मना कर रही है। अगर मैडम इस तरह से बच्चों को सजा देगी तो कौन स्कूल में आएगा। और बच्चों के भविष्य पर भी संकट मैं आ जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों में अधिकारियों को निरीक्षण करना चाहिए और इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए कदम उठाना चाहिए।