Home Politics वार्ड नंबर 5 से प्रियंका योगेश परखिया की धूम,सांसद ने पक्ष में किया वार्ड का दौरा,मिला भारी जन समर्थन

वार्ड नंबर 5 से प्रियंका योगेश परखिया की धूम,सांसद ने पक्ष में किया वार्ड का दौरा,मिला भारी जन समर्थन

0
वार्ड नंबर 5 से प्रियंका योगेश परखिया की धूम,सांसद ने पक्ष में किया वार्ड का दौरा,मिला भारी जन समर्थन

नीमच में निकाय चुनाव का दौर जारी है। सभी पार्टियों सहित निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना दम-खम दिखा रहे है। इसी बीच वार्ड नंबर 5 में भाजपा प्रत्याशी प्रियंका योगेश पर्खिया के समर्थन में नीमच-मन्दसौर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुधीर गुप्ता एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राकेश जैन (पप्पू) के साथ मेहनोत नगर एवं शांति नगर के वरिष्ठ प्रमुख लोगों के साथ बैठक संपन्न हुई। बैठक में सांसद सधीर गुप्ता ने प्रियंका योगेश पर्खिया से बात की ओर उनका उत्साह वर्धन किया।वहीं महनोत नगर के रहवासियों ने उन्हें भारी समर्थन दिया है। साथ ही बैठक में मौजूद लोगों से भी बात की, इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here