Home Crime टाटा टेम्पो में परिवहन किया जा रहा 3 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में नयागांव पुलिस को मिली सफलता

टाटा टेम्पो में परिवहन किया जा रहा 3 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में नयागांव पुलिस को मिली सफलता

0
टाटा टेम्पो में परिवहन किया जा रहा 3 क्विंटल से अधिक अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में नयागांव पुलिस को मिली सफलता

नीमच। मुख्यमंत्री के अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष नशाविरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं अअपु जावद सुश्री निकिता सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जावद निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी नयागाॅव मंगलसिंह राठौड़ की टीम के द्वारा कुल 03 क्विंटल 24 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा व एक टाटा कम्पनी का सफेद रंग का बिना नम्बर वाला टेम्पो सहित आरोपी चालक को पकडने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने बताया कि
17 फरवरी की सुबह में विश्वसनीय मुखबिर सूचना पर अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु ग्राम तुम्बा से ग्राम गुठलई रोड गुठलई तिराहा पर पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक टाटा कम्पनी का सफेद रंग का बिना नम्बर वाला टेम्पो में आरसीसी के सेंटिंग के सामान के नीचे 18 काले रंग के कट्टो व 01 सफेद रंग के कट्टे में भरा कुल 03 क्विंटल 24 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को एनडीपीएस एक्ट के अज्ञापक प्रावधानों का पालन करते हुए जप्त कर टेम्पो चालक जिसने अपना नाम शांतिलाल पिता माधवलाल उम्र 30 वर्ष जाति अहीर निवासी लालपुरा तहसील थाना राशमी जिला चित्तौडगढ राजस्थान बताया को मौके से गिरफ्तार किया। जिसके विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम नयागांव का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here