Home Sport नीमच की नैना ने महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम,जीता प्रथम पुरस्कार

नीमच की नैना ने महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम,जीता प्रथम पुरस्कार

0
नीमच की नैना ने महिला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में लहराया परचम,जीता प्रथम पुरस्कार

बॉडीबिल्डिंग की दुनिया मे जहां एक तरफ लड़के अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं, तो वही नारी शक्ति भी किसी से कम नहीं हैं. आपको बता दें कि नीमच के क्षेत्र से एक महिला ने कठोर मेहनत के साथ गुना में हुई प्रतियोगिता में नीमच ज़िले का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए फिटनेस कोच फहीम कुरैशी ने बताया कि 16 फरवरी को गुना में एस के महिला बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें नीमच की 47 वर्षीय नैना पारवानी ने भाग लिया और 58 किलो के वेट में अपनी बॉडी का बेहतरीन प्रदर्शन करके फर्स्ट प्राइज का खिताब अपने नाम कर नीमच का नाम गौरवान्वित किया। नैना द्वारा खिताब जीतने के बाद नीमच वासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्वल भविष्य की कामना की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here