मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के एक छोटे से गांव नांदलेटा के ललित एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
ललित को वेयरवोल्फ सिंड्रोम नामक दुर्लभ बीमारी है, जिसके कारण उनके चेहरे पर घने बाल हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने ललित को सर्टिफिकेट और मैडल दिया है। दरअसल शरीर पर बाल होना एक आम बात है। मगर ललित के शरीर ही नहीं चेहरे पर भी लंबे लंबे बाल हैं ओर यह बाल 5 से 6 सेंटीमीटर तक भी बढ़ जाते हैं। बताया जाता है कि ललित को वेयरवोल्फ सिंड्रोम नाम की बीमारी है। यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से चेहरे के बाल 5 से 6 सेंटीमीटर तक बढ़ जाते हैं। रतलाम जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर नांदलेटा गांव में रहने वाले 19 वर्षीय ललित पाटीदार वेयरवोल्फ सिंड्रोम नाम की बीमारी की गिरफ्त में है।