Home Crime आबकारी विभाग ने नष्ट की लाखों की शराब,ट्रेचिंग ग्राउंड पर की दफ्न

आबकारी विभाग ने नष्ट की लाखों की शराब,ट्रेचिंग ग्राउंड पर की दफ्न

0
आबकारी विभाग ने नष्ट की लाखों की शराब,ट्रेचिंग ग्राउंड पर की दफ्न

नीमच ज़िले में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है।
पिछले पाँच वर्षों में दर्ज मामलों में ज़ब्त की गई लाखों रुपए की शराब को एक साथ नष्ट कर दिया गया।
इस कार्रवाई के तहत करीब 4400 लीटर अवैध मदिरा, और मदिरा निर्माण सामग्री को जेसीबी और रोड रोलर की मदद से मिट्टी में मिला दिया गया।
आबकारी विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज लगभग 2600 प्रकरणों में यह शराब ज़ब्त की गई थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपए बताई जा रही है।
नष्टीकरण की यह कार्रवाई ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में की गई, जहां पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई।
कार्रवाई डिप्टी कलेक्टर पराग जैन की अध्यक्षता में गठित टीम की निगरानी में हुई, जबकि पूरे अभियान का संचालन जिला आबकारी अधिकारी बसंत कुमार भीटे के निर्देशन में किया गया।
इस दौरान सहायक आबकारी अधिकारी बी.एल. सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार कवारे, पंकज राठौर, दीपक आंजना सहित आबकारी विभाग का अमला मौके पर मौजूद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here