Home Crime नीमच:अंबेडकर कॉलोनी में मासूम के साथ दरिंदगी, एक नाबालिग अभिरक्षा में

नीमच:अंबेडकर कॉलोनी में मासूम के साथ दरिंदगी, एक नाबालिग अभिरक्षा में

0
नीमच:अंबेडकर कॉलोनी में मासूम के साथ दरिंदगी, एक नाबालिग अभिरक्षा में

नीमच। शहर की अंबेडकर कॉलोनी से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। अंबेडकर कॉलोनी पुलिया के पास किराए से निवास करने वाली एक महिला ने कैंट थाना पुलिस में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़िता के अनुसार, उनका 6 वर्षीय पुत्र सोनू (परिवर्तित नाम) रविवार शाम करीब 7 बजे घर से बाहर गया था। आरोप है कि इसी दौरान अंबेडकर कॉलोनी के तीन नाबालिग लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर मांगलिक भवन की ओर ले जाकर उसके साथ गंभीर आपराधिक कृत्य किया।

घटना के कुछ समय बाद बच्चा रोते हुए घर लौटा और चक्कर खाकर गिर पड़ा। बाद में बच्चे ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई। जब मां ने देखा तो बच्चे के गुप्तांग से खून बह रहा था।परिजन तत्काल बच्चे को ज़िला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच में बच्चे के साथ यौन अपराध होने की पुष्टि की।

इसके बाद परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।फिलहाल पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।मामले की विस्तृत जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here