Home Local प्रिंस एकेडमी पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी को होगा भव्य वार्षिक समारोह

प्रिंस एकेडमी पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी को होगा भव्य वार्षिक समारोह

0
प्रिंस एकेडमी पब्लिक स्कूल में 25 जनवरी को होगा भव्य वार्षिक समारोह

नीमच। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान प्रिंस एकेडमी पब्लिक स्कूल (P.A.P.S.) में आगामी 25 जनवरी 2026, रविवार को विद्यालय का वार्षिक समारोह (Annual Day Celebration) हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक स्कूल परिसर में किया जाएगा, जिसमें शिक्षा, संस्कृति और प्रतिभा का संगम देखने को मिलेगा।

इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद एवं ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक अनिल चौरसिया शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य संरक्षक एडवोकेट आई.के. दुर्रानी द्वारा की जाएगी।

वार्षिक समारोह का आयोजन नीमच एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में किया जा रहा है। समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, संगीत एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों, गणमान्य नागरिकों एवं शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित भी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here