Home Breaking नज़ारत शाखा प्रभारी के ख़िलाफ़ चार सौ बीसी का प्रकरण दर्ज,कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी विभागीय जांच,जावद तहसील का मामला

नज़ारत शाखा प्रभारी के ख़िलाफ़ चार सौ बीसी का प्रकरण दर्ज,कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी विभागीय जांच,जावद तहसील का मामला

0
नज़ारत शाखा प्रभारी के ख़िलाफ़ चार सौ बीसी का प्रकरण दर्ज,कलेक्टर ने एसडीएम को सौंपी विभागीय जांच,जावद तहसील का मामला

नीमच।लाखों का गबन करने वाले तहसील कार्यालय जावद की नज़ारत शाखा प्रभारी अमर सिंह राठौर के खिलाफ जावद तहसीलदार विवेक गुप्ता ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। राठौर के खिलाफ धारा 420 और 409 के तहत मामला दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि जनता को मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के ग़बन के मामले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल ने लिपिक सहायक ग्रेड 3 अमर सिंह राठौर को पिछले दिनों निलबिंत कर दिया था। साथ ही तहसीलदार जावद को दोषी कर्मचारी के विरुद्ध एफआईआर  दर्ज करवाने के निर्देश भी दिए थे। वहीं कलेक्टर श्री अग्रवाल ने वित्तीय अनियमितताओं की विस्तृत जांच के लिए एसडीएम जावद राजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जांच दल गठित जांच दल में वित्त विभाग के तीन अधिकारियों को भी शामिल किया था। आपको बता दें कि आरोपी कर्मचारी पर ₹7,36,738 का ग़बन करने के इल्ज़ाम लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here