Home Uncategorized राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शोएब खान का विधायक ने किया सम्मान

राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शोएब खान का विधायक ने किया सम्मान

0
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक शोएब खान का विधायक ने किया सम्मान

शिक्षा को लेकर सरकारी शालाओं में कई तरह के नवाचार करने पर बीते दिनों  नीमच ज़िले पदस्थ शोएब खान को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन (न्यूपा) नई दिल्ली द्वारा वर्चुअल कार्यक्रम में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । शोएब खान जिला आईटी  सेल प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे है। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त करने पर शिक्षक शोएब खान का स्थानीय विधायक दिलीप सिंह परिहार द्वारा दस्तारबंदी और फूल माला पहनकर सवागत किया गया। इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के संयोजक हाजी जावेद हुसैन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के ज़िला महामंत्री मोहम्मद शकील कुरैशी अमजद खान,रईस पटवा,ज़ीशान कुरैशी,शकील अहमद कुरैशी आदि कार्यकर्ता मोजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here