Home Breaking पंचायत ज़मीदारान और एमआईसी ने मनाया हज़रत अली-डे,ज़िला अस्पताल में मरीज़ों का जाना हाल,तक़सीम किये फ़ल

पंचायत ज़मीदारान और एमआईसी ने मनाया हज़रत अली-डे,ज़िला अस्पताल में मरीज़ों का जाना हाल,तक़सीम किये फ़ल

0
पंचायत ज़मीदारान और एमआईसी ने मनाया हज़रत अली-डे,ज़िला अस्पताल में मरीज़ों का जाना हाल,तक़सीम किये फ़ल

नीमच। इस्लाम धर्म के चौथे खलीफा हज़रत अली (अ.स.) का जन्मदिन दुनियाभर में अली-डे के रूप में मनाया गया। नीमच में भी पंचायत ज़मीदारान ने ज़िला मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी के मार्गदर्शन में मंगलवार को अली-डे के अवसर पर ज़िला अस्पताल में मरीज़ों को फल तक़सीम किए और उनका हाल जाना। हज़रत अली का जन्म इस्लामी महीने रजब की 13 तारीख को सऊदी अरब के शहर मक्का में हुआ था। एमआईसी सदर ग़ुलाम रसूल पठान कहते हैं कि आज इस्लाम धर्म के चौथे ख़लीफ़ा हज़रत अली का जन्मदिन है। हज़रत अली की बहादुरी और दरियादिली के किस्से सारी दुनियां में आम हैं। इस अवसर पर पंचायत ज़मीदारान के साथ मुस्लिम इन्तेज़ामिया कमेटी ने ज़िला अस्पताल में भर्ती मरीज़ों को फल तक़सीम किये हैं। इस अवसर पर ग़ुलाम रसूल पठान,छोटे खां क़ुरैशी,जावेद दुर्रानी,मोहम्मद इलियास क़ुरैशी,याक़ूब भाई,मोहम्मद सलीम अब्बासी सहित एमआईसी और पंचायत ज़मीदारान के ज़िम्मेदार मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here