Home Uncategorized पुजारी दंपत्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,रतनगढ़ थाने के आलोरी गरवाड़ा का मामला,शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या और आत्महत्या की हुई पुष्टि

पुजारी दंपत्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,रतनगढ़ थाने के आलोरी गरवाड़ा का मामला,शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या और आत्महत्या की हुई पुष्टि

0
पुजारी दंपत्ति का शव मिलने से फैली सनसनी,रतनगढ़ थाने के आलोरी गरवाड़ा का मामला,शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या और आत्महत्या की हुई पुष्टि

रतनगढ़ थाने के आलोरी गरवाड़ा में शनिवार को उस वक्त सनसनी फैल गई। जब एक पुजारी और उसकी पत्नी मृत अवस्था में मिले। पत्नी के गले पर गंभीर चोटें पाई गई है, वही खून से सनी एक कुल्हाड़ी भी मिली, और पुजारी फांसी के फंदे पर लटका मिला। पूरी घटना से ऐसा प्रतीत हो रहा है की पहले पुजारी ने कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या की उसके बाद खुद रस्सी से फंदा लगाकर उस पर लटक गया। हालांकि मामले में पुलिस जांच में जुट गई है।मृतक दंपति का शव परीक्षण कराया जा रहा है। इस मामले में एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बताया कि रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आलोरी गरवाड़ा मैं सुबह पुलिस को सूचना मिली की एक दंपत्ति वहां मृत अवस्था में है। पुलिस तत्काल वहां पहुंची। पूरे एरिये को संरक्षित किया। वह पाया गया कि मृतिका रेखा बाई के गर्दन पर गंभीर चोटें थी। वहीं पास में एक कुल्हाड़ी भी पड़ी थी। उसके पास ही पति कैलाश चंद्र मृत अवस्था में रस्सी के फंदे पर लटके हुए थे। दोनों का पीएम कराया जा रहा है। पीएम के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि पति ने आत्महत्या की है या नहीं। वही मृतिका रेखा बाई की गर्दन पर लगे छोटे और पास में पड़े कुल्हाड़ी से साफ है कि उसके हत्या की गई है। इस मामले में पुलिस द्वारा सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एसपी श्री वर्मा ने बताया कि मृतकों के घर से कोई भी सामान अस्त-व्यस्त या चोरी होना नहीं हुआ है। इस मामले की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट भी पुलिस को मिल चुकी है,जिसमें पत्नी के क़त्ल और पति की आत्महत्या की पुष्टि हुई है। लेकिन हत्या किसने की इसका खुलासा होना भी बाक़ी है । 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here