Home Religious हज़रत चांद शाह वाली का 4 दिवसीय उर्स 27 मई से,देश के मशहूर कव्वाल पेश करेंगे सूफियाना कलाम

हज़रत चांद शाह वाली का 4 दिवसीय उर्स 27 मई से,देश के मशहूर कव्वाल पेश करेंगे सूफियाना कलाम

0
हज़रत चांद शाह वाली का 4 दिवसीय उर्स 27 मई से,देश के मशहूर कव्वाल पेश करेंगे सूफियाना कलाम

नीमच। हज़रत चांदशाह वली रहमतुल्लाह अलेही का 48 वां उर्स 27 मई से 30 मई तक शानो शौक़त के साथ मनाया जाएगा। सरकार चांद शाहवली उर्स एवं तामीर कमेटी द्वारा महू रोड स्थित दरगाह पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। 27 मई सुबह 8:00 बजे दरगाह पर परचम कुशाई के साथ कुरान ख्वानी का आयोजन किया जाएगा। वहीं शाम 5 बजे सूफी कय्यूम भाई टांडे वालों के घर से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। जो प्रमुख मार्गों से होता हुआ महू रोड स्थित दरगाह पहुंचेगा। जहां मज़ार पर चादर पेश की जाएगी। 27 मई को बाद नमाजे ईशा महफिले मिलाद का प्रोग्राम होगा। वही 28 और 29 मई को रात 10:00 बजे से महफिले कव्वाली का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 28 मई को हिंदुस्तान के मशहूर और मारूफ कव्वाल हिजबुर्रहमान एंड पार्टी और 29 मई को साजिद साजन बाबू घुंगरूवाले,शहजाद नवाब चिश्ती कव्वाल मंदसौर अपने कलाम पेश करेंगे। वहीं 30 मई को बाद नमाज़-ए-फजर कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा। उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दरगाह कमेटी द्वारा हजरत सरकार चांदशाह वली का शानो शौकत के साथ मनाया जाएगा। सरकार के उर्स में नीमच सहित दूरदराज़ से ज़ायरीन ज़ियारत के लिए आएंगे। और देश में अमन चैन की दुआएं मांग कर अकीदत के फूल पेश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here