Home Local आयशा तिगाला ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप,94% अंक किए हासिल

आयशा तिगाला ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप,94% अंक किए हासिल

0
आयशा तिगाला ने 10 वीं बोर्ड में किया टॉप,94% अंक किए हासिल

नीमच। एमपी बोर्ड ने गुरुवार को 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए थे। जिसमें नीमच के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच कैंट में अध्यनरत आयशा गनी पिता इस्लाम गनी तिगाला ने 10 वीं बोर्ड में 94% अंक हासिल किए हैं। साथ ही नीमच की मेरिट लिस्ट मे विशेष स्थान प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान अर्जित किया है। इस अवसर पर उन्हें विघालय स्टॉफ द्वारा उनकी हौसला अफजाई की गई। आयशा ने बगैर कोचिंग सेंटर ज्वाइन किए 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसका श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता और विघालय स्टाफ को दिया है। आयशा की सफलता पर उनकी परिचितों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here