Home Religious शैख़ मसूदी बिरादरी की अहम बैठक संपन्न,19 मार्च को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन,संगठन के सदस्यों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

शैख़ मसूदी बिरादरी की अहम बैठक संपन्न,19 मार्च को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन,संगठन के सदस्यों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

0
शैख़ मसूदी बिरादरी की अहम बैठक संपन्न,19 मार्च को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन,संगठन के सदस्यों को सौंपी गई ज़िम्मेदारी

नीमच। शैख मसूदी बिरादरी नीमच द्वारा रविवार 26 फरवरी को अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 19 मार्च 2023 को अध्यक्ष हाजी अब्दुल रज्जाक चौधरी की सदारत में होने वाले भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूप रेखा तैयार की गई। साथ ही संगठन के सदस्यों को सम्मेलन की तैयारियों से जुड़ी जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। मीडिया को सदर हाजी अब्दुल रज्जाक चौधरी ने बताया कि शैख मसूदी बिरादरी नीमच द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। जिसकी तैयारियों के मद्देनजर यह बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान राज्य के मुख्तलिफ इलाकों से 40 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधेंगे। कार्यक्रम में नीमच ज़िले के गणमान्य नागरिकों सहित बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में शामिल होकर वर वधु को अपनी दुआओं से नवाजेंगे। बैठक में हाजी सज्जाद हुसैन चौधरी हाजी नौशाद चौधरी बदरुद्दीन मसूदी सलीम मसूदी ऑइल वाले,अकबर खोइया पासपोर्ट वाले जावेद मसूदी टेलर सलीम बैंड मास्टर युसूफ बैंड मास्टर मुन्ना भाई जय हिंद बैंड आसिफ भाई टेलर, साजिद खोइय्या,गबलिया हुसेन, जाकिर हुसैन जावरा वाले,मोइन शेख पत्रकार सहित समाजजन मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here