Home Religious तीन साल की ज़हरा ने रखा पहला रोज़ा: नीमच में नन्हीं इबादत की मिसाल, शाम तक निभाया हौसला

तीन साल की ज़हरा ने रखा पहला रोज़ा: नीमच में नन्हीं इबादत की मिसाल, शाम तक निभाया हौसला

0
तीन साल की ज़हरा ने रखा पहला रोज़ा: नीमच में नन्हीं इबादत की मिसाल, शाम तक निभाया हौसला

टीएलई डेस्क। नीमच

रमज़ान के मुबारक महीने के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। महज़ तीन साल दस महीने की नन्हीं ज़हरा फातिमा ने मंगलवार को अपना पहला रोज़ा रखकर सबको हैरान कर दिया। पूरे दिन बिना किसी ज़िद और शिकायत के रोज़ा निभाकर उसने इबादत और ईमान के मायने समझा दिए।

रमज़ान के पवित्र महीने में जहां बड़े-बुजुर्ग इबादत में मशगूल हैं, वहीं स्थानीय पत्रकार तबरेज़ अगवान के घर से एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई है।

अलसुबह करीब तीन बजे सहरी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच छोटे-छोटे कदमों की आहट सुनाई दी। ज़हरा फातिमा नींद से उठकर बाहर आई। उसने माता-पिता से पूछा कि वे क्या कर रहे हैं। जवाब मिला — रोज़ा रख रहे हैं, दिनभर कुछ नहीं खाएंगे, शाम को इफ्तार करेंगे।

यह सुनते ही ज़हरा ने मासूमियत भरे लहजे में कहा — मैं भी रोज़ा रखूंगी।परिवार को लगा कि यह बच्चों वाली ज़िद है, लेकिन ज़हरा ने इसे गंभीरता से लिया। उसने सेहरी में दाल-रोटी खाई, दूध पिया और खजूर खाकर पूरे आत्मविश्वास से रोज़ा रखने की बात कही।

दिनभर नहीं की कोई शिकायत

सुबह जब अन्य बच्चे नाश्ते की मांग करते हैं, उस वक्त ज़हरा से भी पूछा गया कि क्या वह कुछ खाएगी। हर बार उसका एक ही जवाब था — मेरा रोज़ा है।दिन चढ़ने के साथ पानी और फल की पेशकश भी हुई, लेकिन उसने बिना रोए, बिना जिद किए अपना संकल्प बनाए रखा।

शाम को अज़ान के साथ पूरा किया रोज़ा

जैसे-जैसे शाम ढली और इफ्तार का समय करीब आया, परिवार की उत्सुकता भी बढ़ती गई। अज़ान होते ही ज़हरा ने मुस्कुराते हुए अपना पहला रोज़ा मुकम्मल किया। गौरतलब है कि इस्लाम में रोज़ा बालिग होने के बाद फ़र्ज़ होता है, लेकिन कम उम्र में इबादत की यह भावना घर के धार्मिक माहौल और परवरिश को दर्शाती है। ज़हरा का यह प्रयास सिर्फ एक रोज़ा नहीं, बल्कि सब्र और नीयत की खूबसूरत मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here