बरखेड़ा कलां, जिला रतलाम में मुस्लिम यूथ फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फाउंडेशन अध्यक्ष मज़हर खान, कारी फहीमुद्दीन रज़वी, अंजुमन सदर इम्तियाज़ पठान, इमाम साहब, पूर्व अंजुमन सदर फकीर मोहम्मद मंसूरी, सलीम मंसूरी, लतीफ मंसूरी तथा क्षेत्र के वरिष्ठजन, युवा और फाउंडेशन के सदस्य भी बड़ी तादाद में शामिल हुए। इस खास मौके पर नफीस मंसूरी को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जिनकी ईमानदारी, जोश और सेवाभाव को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने फाउंडेशन की राह में एक नया चिराग जलाया है। नफीस मंसूरी के नेतृत्व में अब बरखेड़ा कलां की टीम एक नई दिशा और नये जोश के साथ आगे बढ़ेगी।उक्त कार्यक्रम में मज़हर खान ने अपने संबोधन में कहा, “मुस्लिम यूथ फाउंडेशन का मकसद सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि एक ऐसा जज़्बा है, जो दिलों को जोड़ता है, सभी समाज को साथ लाता है, और इंसानियत के लिए जीने की राह दिखाता है।” उन्होंने बताया कि फाउंडेशन से जुड़कर हम अपने क्षेत्र में किस तरह से ख़िदमत-ए-खल्क कर सकते हैं। सब मिलकर अपने क्षेत्र को एक ऐसी मिसाल बनाएंगे जहाँ इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारा क़ायम होगा और बरखेड़ा कलां का नाम रोशन होगा। हम सब मिलकर फाउंडेशन को एक ऐसा कारवां बनाएंगे, जो सिर्फ बरखेड़ा कलां तक नहीं रुकेगा, बल्कि पूरे रतलाम ज़िले में सेवा और मोहब्बत का पैगाम फैलाएगा। आइए, मिलकर एक नए दौर की शुरुआत करें, एक नई कहानी लिखें जो हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने। इस मौके पर कारी फहीमुद्दीन रज़वी ने अपनी दुआओं से सभी का हौसला बढ़ाया और कहा, “आपकी मेहनत का सिला अल्लाह देगा, लेकिन ये रास्ता आसान नहीं है। हमें हर मुश्किल का सामना करना होगा, हर चुनौती को स्वीकारना होगा, लेकिन यकीन रखिए इंशा अल्लाह हमारी एकता हमें हर मंज़िल तक पहुंचाएगी।