मंदसौर शहर में इन दिनों जहा देखो वहा वाहनों की लंबी लंबी कतारें नजर आती है जिसका मुख्य कारण नगरपालिका की लापरवाही क्यों की शहर की सड़को पर पिछले कुछ दिनों से हाथ ठेले से व्यवसाय करने वाले जगह जगह खड़े हो रहे है जबकि उनके लिए निर्धारित स्थान तय है किंतु नगरपालिका अधिकारियों द्वारा उनसे सिर्फ राजस्व वसूलने में लगी है शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू हो इसकी सबसे बड़ी जिमेदारी नगरपालिका की होती है किंतु यह तो सिर्फ राजस्व वसूलने के अलावा कुछ नही तो वही शहर की मुख्य सड़क पर कई बड़े बड़े शापिंग मॉल व शो रूम बने है जहा पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है अगर नगरपालिका द्वारा उनसे एमओएस का पालन करवाया होता तो आज शहर की यातायात व्यवस्था नही बिगड़ती है आपको बता दे की शहर में दस से अधिक सब्जी मंडी है किंतु पूरे शहर को सब्जी मंडी बना दिया है। नगरपालिका अधिकारियों को सभी हाथ ठेले से व्यवसाय करने वालो को चिन्हित कर उनको तय स्थान पर बिठाने का कार्य करना चाहिए ताकि शहर की यातायात व्यवस्था तो सुधरे ही साथ ही शहर भी सुंदर साफ और स्वच्छ नजर आए।