25 जून भोपाल। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश ने स्थानीय निकाय चुनाव में पूरे मध्यप्रदेश में 31 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार कर सभी राजनैतिक दलों को चोंका दिया है। पार्टी ने प्रदेश में इन्दौर नगरनिगम, उज्जैन नगरनिगम, भोपाल नगरनिगम तथा जबलपुर नगरनिगम चुनाव में अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं वहीं पार्टी ने शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर तथा नीमच नगरपालिका परिषद चुनाव में भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। साथ ही पार्टी ने मन्दसौर ज़िले के भानपुरा नगर परिषद चुनाव में भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं।
सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया, मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश की सक्रिय राजनीति में अपने कदम बढ़ाने से दूसरी पार्टीयों में खलबली मची हुई है। हर सीट पर सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया के उम्मीदवार अपने प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर दे रहे हैं और विषेश कर कांग्रेस के खैमें sdpi की चुनौती को लेकर घबराहट महसूस की जा रही है। पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉक्टर मुमताज़ कुरैशी ने बताया कि पार्टी सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी और विरोधियों को चौंकाने वाले परिणाम का सामना करना होगा। पार्टी ने जिस वार्ड में भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं वहां उन्हें अपार जन समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की जनता स्थानीय स्तर पर भी बदलाव चाहती है।