Home Politics वार्ड 36 में कांग्रेस का चला सिक्का,मतदाताओं ने वीणा ब्रजेश सक्सेना को दिया दिल खोल कर समर्थन,उम्मीदवार को फलों में तोला,कई जगह हुआ इस्तकबाल

वार्ड 36 में कांग्रेस का चला सिक्का,मतदाताओं ने वीणा ब्रजेश सक्सेना को दिया दिल खोल कर समर्थन,उम्मीदवार को फलों में तोला,कई जगह हुआ इस्तकबाल

0
वार्ड 36 में कांग्रेस का चला सिक्का,मतदाताओं ने वीणा ब्रजेश सक्सेना को दिया दिल खोल कर समर्थन,उम्मीदवार को फलों में तोला,कई जगह हुआ इस्तकबाल

नीमच। शहर के वार्ड क्र. 36 में कांग्रेस प्रत्याशी वीणा ब्रजेश सक्सेना का माहौल बना चुका है। जनसंपर्क के दौरान उन्हें मतदाताओं का भारी समर्थन मिल रहा है। गुरूवार को वार्ड क्र. 36 के अंतर्गत आने वाले कुरैशी मोहल्ला, हम्माल मोहल्ला और जाकिर हुसैन गली में उन्हें जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं का अपार समर्थन मिला। इस मौकेपर हम्माल मोहल्ले में कुरैशी ग्रुप द्वारा कांग्रेस प्रत्याशी वीणा ब्रजेश सक्सेना को केलो से तौल कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती वीणा सक्सेना ने मतदाताओं द्वारा दिए गए विजयश्री के आशीर्वाद और अपार स्नेह समर्थन पर आभार जताया। इस अवसर पर कादर बाबू, आमिना चंदेजा, छंगा कुरैशी, आबिद हुसैन ठेकेदार, रफीक कुरैशी, अच्छु कुरैशी, जाकिर कुरैशी, इस्लाम कुरैशी, इब्राहिम कुरैशी, लतीफ पठान, असरफ खान, अज्जू खान, मोइन खान,अनुराग सक्सेना, दिलीप बोरीवाल, अब्दुल कादिर, जावेद खान, राकेश लौहार, आसिफ खान, दीपक पंवार, विरेंद्रसिंह लोधी, आसिफ खान, जुनेद कुरैशी, फिरोज पेंटर, इरफान कुरैशी, ब्रजेश सक्सेना, सुनीता गोपाल, वसीम कुरैशी, अनवर कुरैशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here