Home Politics हिजाब हमारी इज़्ज़त और सुरक्षा,ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल के राष्ट्रीय अभियान का आगाज़

हिजाब हमारी इज़्ज़त और सुरक्षा,ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल के राष्ट्रीय अभियान का आगाज़

0
हिजाब हमारी इज़्ज़त और सुरक्षा,ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल के राष्ट्रीय अभियान का आगाज़

हमारे मुल्क का संविधान सबसे अच्छा संविधान है, जो हर नागरिक को कुछ बुनियादी अधिकार देता है। बुनियादी अधिकारों में से एक अपने मज़हबी अक़ीदे को अपनाने और उस पर अमल करने की आज़ादी है, अपनी पसंद के मुताबिक कपड़े पहनने और अपनी मनपसंद तहज़ीब को अपनाने की आज़ादी है। किसी नागरिक के निजी अधिकारों का हनन हमारे संविधान का खुला उल्लंघन है। हमारे अधिकारों को हड़पने की कोशिश करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। ऐसे दौर में जब हमारे मौलिक अधिकारों पर हमले हो रहे हैं, चुप रहना न तो अकलमंदी है और न ही मस्लिहत। आज जब हमारे मुल्क में मुस्लिम ख़वातीन के मज़हबी पहनावे “हिजाब” के नाम पर कोहराम मच गया है ऐसे हालात में हमारी जिम्मेदारी बहुत बढ़ गई है। हिजाब का मुद्दा मुसलमानों के लिए अपनी तहज़ीब पर कायम रहने का मुद्दा है। हिजाब का अर्थ है “गर्दन और सिर को ढंकना”।
एक मुसलमान की पहचान यह है कि वह अल्लाह के सभी हुक्मों को पूरा करता है। कोई समझौता या चूक बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाती है। हिजाब अल्लाह के हुक्मों में से एक एहम हुक्म है, इसे छोड़ना नामुमकिन है।
कर्नाटक राज्य में मुस्लिम महिलाओं की पहचान हिजाब पर फिलहाल पाबंदी लगा दी गई है जो संविधान के सरासर खिलाफ है। कर्नाटका में मुस्लिम छात्राएं हिजाब के ताल्लुक से कोई नई मांग नहीं कर रही है, बल्कि यह एक लंबे ज़माने से ओढ़ती आ रही है। हिजाब पर लगी नफरती पाबंदी पर महिलाएं सवाल उठा रही हैं जो उनका हक है।
हिंदुत्ववादी असामाजिक तत्वों का यूनिफार्म के नाम पर हिजाब पर पाबंदी लगाने का मकसद इस्लामोफोबिया को बढ़ावा देना और अपना वोट बैंक बनाना है।
मुसलमान ही वह पहला गिरोह है जिसको फासिस्ट आतंकवादियों ने तहज़ीबी और जिस्मानी ऐतबार से मिटाने का इरादा किया है ताकि हिंदुत्ववादी तत्वों के हिंदू राष्ट्र का अपना एजेंडा पूरा हो सके।
यह हकीकत है कि मुसलमान इनके देश विरोधी नापाक एजेंडे के पूरा होने में बहुत बड़ी रुकावट है। कुछ समाजी माहिरों का यह कहना है कि भाजपा सरकार वाले कुछ अन्य राज्यों में से कर्नाटक में हिजाब के मुद्दे को तूल देने और उसको लागू करने के पीछे कहीं यह देखने की मंशा तो नहीं के देश यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए कितना तैयार है?
हिजाब पर प्रतिबंध हमारे संविधान के आर्टिकल 3, 14 और 2 से 28 तक में दी गई धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ है। हमारा सेकुलर सिस्टम यह साफ़ करता है कि सरकार किसी नागरिक के दीनी अक़ीदे और उसके एहकाम के अदा करने में  कोई दखल-अंदाजी़ नहीं करेगी।
बाबरी मस्जिद का इंसाफ के खिलाफ फैसला यह साफ़ करता है कि भारतीय न्यायपालिका पर फासिस्ट ताकतों की पकड़ मजबूत हो चुकी है। इसलिए हिंदुत्व फासिस्ट सरकार में इन्साफ की उम्मीद रखना सराब को पानी समझने के बराबर है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि संविधान और सरकार के सारे उसूल और जा़ब्ते इंसानों के हक में हैं। इस लोकतांत्रिक एहसास से हमें अपने अधिकार हासिल करने का जज़्बा आएगा।
मुस्लिम ख़वातीन की हिफाज़त और फ़क़्र(गर्व) की अलामत हिजाब पहनने की आजा़दी का इनकार काबिले कबूल नहीं, क्योंकि संविधान में इसकी आजा़दी दी गई है। इसलिए हमें मिलकर फासिस्ट सरकार की लोकतांत्रिक विरोधी साजि़शों और चालो का खुलकर मुकाबला करना होगा। ऑल इंडिया इमाम्स काउंसिल इस ताल्लुक से आवामी बेदारी (जागरूकता) चाहती है। अपनी बात कहने, अपना मज़हबी नज़रिया रखने और मनपसंद लिबास पहनने की आजा़दी देने वाले लोकतांत्रिक देश भारत में अधिकारों को हासिल करने की कोशिश से हमें पीछे नहीं हटना चाहिए।
संघ परिवार मुस्लिम छात्राओं को तालीम से महरूम रखने के लिए यह सब चालें चल रहा है और सवाल पूछने और आवाज उठाने वाले पर भीड़ के जरिए हमला करके उनकी आवाज़ को दबाया जा रहा है। अनेकता में एकता को खत्म करके नफरत का बाजार गर्म किया जा रहा है। इन देश विरोधी ताकतों को शिकस्त देने के लिए भरपूर मेहनत की ज़रूरत है।
आइए! इस मकसद को हासिल करने के लिए आवाम में लोकतांत्रिक एहसास पैदा करें। कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें, अधिकारों और आजा़दी की बहाली की जंग को एकजुट और मज़बूत करें और लोकतांत्रिक सिस्टम को बचाने और महिलाओं व इस्लामी बहनों को उनका अधिकार और आजा़दी दिलाने के लिए पूरी ताकत लगा दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here