नीमच।मनासा रोड पर बुधवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल सवार 2 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना मनासा रोड स्थित मिराज टॉकीज़ के सामने की बताई जा रही है। फिलहाल घायलों को एंबुलेंस की मदद से ज़िला अस्पताल ले जाया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ है। जिसमें यूपी के दो रहवासी घायल हुए हैं, जो नीमच में रहकर काम कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवकों में से एक का हाथ तो वहीं एक का पांव फैक्चर हो गया। फिलहाल दोनों को उपचार जारी है।