नीमच-वर्तमान समय में वर्षा ऋतु के चलते पूरे नगर में जगह-जगह ज़हरीली गाजर घास उग गयी है,जो शहर वासियों के स्वास्थ्य के लिये हानिकारक है ।पूरा शहर गाजर घास से पटा हुआ है ।शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश क़ालरा ने उक्त समस्या का शीघ्र निराकरण करने की माँग करते हुवे कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों हुड़को कालोनी,जवाहर नगर,बग़ीचा न.4-5-10-13 नीमच सिटी ,बघाना के रहवासी क्षेत्रों में गाजर घास ने बड़े होकर अपना साम्राज्य स्थापित कर लिया है,जिस कारण नागरिक चर्म रोग एवं अन्य कई प्रकार की बीमारियों से इस ज़हरीली गाजर घास के कारण बीमार हो रहे है ।नगर पालिका अपने दायित्व के प्रति जवाबदार होने के बजाय निष्क्रिय हो गयी है ।श्री क़ालरा ने शीघ्र ही शहर को इस ज़हरीली घास से मुक्ति दिलाने की माँग की,ताकि शहरवासियों को इससे होने वाली बीमारियों से निजात मिल सकें ।